महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट 2025, घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट MHT CET Result 2025

MHT CET Result 2025 : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से आयोजित MHT CET 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। PCM ग्रुप का रिजल्ट 16 जून 2025 (सोमवार) को और PCB ग्रुप का रिजल्ट 17 जून 2025 (मंगलवार) को जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें MHT CET 2025 रिजल्ट चेक (PCM/PCB Result Download Steps)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना MHT CET स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  2. PCM या PCB ग्रुप के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) भरें और सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
  5. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

PCM और PCB परीक्षाओं की तिथियां व आंकड़े

PCM ग्रुप की परीक्षा 19 अप्रैल से 5 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। इस ग्रुप में 4,64,263 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,22,863 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

वहीं, PCB ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक हुई थी। इसमें 3,01,072 छात्रों ने आवेदन किया था और 2,82,737 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

PCM व PCB ग्रुप की आंसर की और आपत्तियां

PCM ग्रुप की उत्तर कुंजी 21 मई 2025 को और PCB ग्रुप की 18 मई 2025 को जारी की गई थी। इन पर छात्रों द्वारा कुल 40 आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

इनमें से मान्य पाई गई आपत्तियों के आधार पर संबंधित प्रश्नों में पूर्ण अंक दिए गए हैं। सभी वैध बदलावों को फाइनल रिजल्ट में अपडेट कर दिया गया है।

LLB CET 2025 का परिणाम भी इसी सप्ताह

सिर्फ MHT CET ही नहीं, बल्कि 3 वर्षीय LLB CET 2025 परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। इस परीक्षा का रिजल्ट भी 17 जून 2025 को घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी रिजल्ट और एडमिशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से cetcell.mahacet.org वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Comment